मसूरी : मेरा देश मेरी माटी के तहत भाजपा मसूरी मंडल ने कलश में मिटटी एकत्र कर महानगर कार्यालय के लिए जोरदार नारेबाजी के बीच रवाना किया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र से मिटटी लाकर कलश मेें डाली।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि विश्व के सबसे ताकतवर व लोकप्रिय नेता का विजन है कि देश के हर कोने व हर वर्ग के लोगों को अपनी माटी से जोड़ना है जिसके तहत हर गांव हर पंचायत व शहर के कोने कोने से मिटटी एकत्र की गई व जिन लोगों ने अपने देश, गांव शहर के लिए अच्छा कार्य किया देश के लिए बलिदान दिया है, उनके नाम से वाटिकाएं बनायी जायेंगी। वीरांगनाओं की वाटिका दिल्ली मिटटी ले जायी जायेगी। मसूरी की मिटटी महानगर जायेगी वहां से प्रदेश कार्यालय जायेगी व वहां से दिल्ली भेजी जायेगी। जहां वाटिकायें बन रही है जहां पर दो करोड़ पौधे रोपे जायेंगे जो शहीदों के बलिदान का प्रतीक होगा, व सम्मान मिलेगा कि वह अपनी माटी से जुड़ा है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि हर घर के आंगन की मिटटी एकत्र की गई जिसे महानगर भेजी जा रही है वहां से दिल्ली जायेगी व वहां पर शौर्य स्थल बना है वहां जायेगी जहां पर देश के सपूतों की याद में वाटिकाएं बनाई जा रही है। इस कार्य में हर घर से मिटटी एकत्र कर उनकी भावनाओं को देश की माटी से जोडा जा रहा है ताकि वे अपना अंश इस महाअभियान में शामिल हो सके।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, विजय बिंदवाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, आशीष जोशी, अभिलाष, राधा आनंद, सपना शर्मा, रीता खुल्लर, राजेश्वरी नेगी, पुष्पा पुडीर, प्रभा बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…