देहरादून/छत्तीसगढ़ : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के चुनाव प्रचार में पहुंच कर आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास केवल डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने खपरी (मालीघोरी) में श्री कुकर देव मंदिर के समीप आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को में बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं ताकि डबल इंजन की सरकार का यहां के लोगों को भी पूरा-पूरा लाभ मिले और यहां का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
मंत्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहकर कि हमारी पार्टी की केंद्र में सरकार नहीं है मात्र केवल विरोध करके प्रदेश को विकास से अछूता रखे हुए हैं। यह नहीं होना चाहिए? इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि यहां से देवलाल ठाकुर को विजय बनाएं और छत्तीसगढ़ में कमल खिला कर डबल इंजन की सरकार लाएं।
जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष किशनकांत पवार और महामंत्री देवेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…