टिहरी गढ़वाल : अपर निबंधक को-ओपरेटिव आनंद शुक्ल ने आज मंगलवार को टिहरी जिले में सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जिला मुख्यालय नई टिहरी में विंदुवार समीक्षा की! योजनाओं में जन सुविधा केंद्र, जन औषधि केंद्र,पेट्रोल डीजल डीलरशिप, गैस एजेंसी, अन्न भंडारण योजना, मिलेट मिशन, माधो सिंह भंडारी संयुक्त खेती योजना,ओटीएस प्रगति, पोल्ट्री वैली, निरीक्षण, ऑडिट आदि पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
अपर निबंधक शुक्ल ने जिले में एम पैक्स के कार्यों पर और अधिक फोकस किए जाने की आवश्यकता बताई । उन्होंने सचिव एवं महाप्रबंधक एवं ज़िला सहायक निबंधक को आई टी विशेषज्ञों का सेल बनाकर पैक्स कंप्यूराइजेशन के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही समिति सचिवों को निर्देशित किया कि सभी समितियों डाटा मिलान करते हुए डे ऐंड करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपर निबंधक ने पैक्स कम्प्यूटराइजेशन के महत्व को समझाया। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि वह अपनी लाभ बढ़ाने के लिए उधमशील बनें। समिति क्षेत्र में अन्य व्यापारिक गतिविधियों को प्रारंभ करें, जिससे समितियों की लाभ बढ़ सके।
अपर निबंधक शुक्ल द्वारा ओटीएस अभियान में और अधिक प्रयास करने के लिए समिति सचिवों को निर्देशित किया, ताकि अधिक से अधिक मृतक खातों को ओटीएस योजना में शामिल कर बंद किया जा सके। जिससे एनपीए राशि कम हो सकें। इसके लिए सभी मृतक आश्रितों से संपर्क करने के लिए कहा गया।
अपर निबंधक शुक्ल ने जल जीवन मिशन, किसान उत्पादक संगठनों पर भी अपने विचार प्रकट किए व इनके महत्व से अवगत करवाया। सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगो को समितियों का सदस्य बनने के लिए सचिवों और एडीओ को टीम बनाकर जनसमर्क करने के लिए कहा। पोल्ट्री वैली तथा माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना की समीक्षा की गई तथा जिला सहायक निबंधक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई। पूरे प्रदेश में सर्वाधिक एनपीए टिहरी गढ़वाल ने वसूला है। तथा बैंक और समितियों द्वारा दीनदयाल किसान कल्याण योजना 0% ब्याज दर में किसानों को ऋण देकर उनकी आमदनी दोगुनी की है। मीटिंग में ऐसे दर्जनों लोगों के तथ्य पेश किए गए।
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…