राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया गया लौह पुरूष पटेल जयंती,देश के अखंडता और सुरक्षा की दिलाई शपथ:।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता ओर सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही देशी रियासतों के भारत संघ में विलय कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। देश को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एकता दिवस पर युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से खेल स्टेडियम मनेरा में रन फार यूनिटी क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। ओपन बालक वर्ग में रोहित राणा ने प्रथम, राहुल राणा ने द्वितीय तथा विष्णुपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही ओपन बालिका वर्ग में भूमिका प्रथम, भावना द्वितीय तथा दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर 17 बालक वर्ग में ऋषभ नौटियाल ने प्रथम, ऋषभ सिंह ने द्वितीय तथा आकाश ने तृतीय प्राप्त किया। जबकि अण्डर 17 बालिका वर्ग में खुशीपाल ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय तथा अंशिका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने विजेता धावकों को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी, जिला क्रीडा अधिकारी बबीता बिष्ट मौजूद रहे।

जिले के सभी तहसीलों, विकासखंडों और जिलास्तरीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

23 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago