रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी/नैनबाग : अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोडाखूरी में आज दिनांक 31/10/2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के स्काउट और गाइड द्वारा एक दिवसीय हाइक का आयोजन किया गया । हाइक का आरम्भ ग्राम मौगी से प्रारम्भ कर बनोगी तक पूरा किया गया । ग्राम मौगी में हाईक का शुभारंभ जेष्ठउप प्रमुख सरदार सिंह कंडारी,जगपाल कण्डारी,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,आनंद सिह रावत पोस्टमास्टर आदि द्वारा अपने शुभ आशीष वचनों से किया गया। स्काउट एवं गाइड को अपने रोमांचकारी गतिविधि के लिए शुभकामनाएं सहित जीवन में प्रगतिशील रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया । तत्पश्चात हाईक ग्राम मौगी से हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान रास्ते में स्काउट और गाइड ने टोली बनाकर अपने खोजी चिन्हों का अभ्यास किया । हाईक के दौरान प्रकृति में उपस्थित पेड़ पौधे मन्दिर आदि के माध्यम से दिशाओं का ज्ञान समझा तथा सभी ने इन गतिविधियों का आनन्द लिया। इस हाईक का नेतृत्व गाइड कैप्टन रश्मि परमार एवं स्काउट मास्टर मुहम्मद नासिर द्वारा किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा हाईक के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और इस प्रकार की गतिविधि में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…