रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने निर्माणधाीन तिलोथ पुल का निरीक्षण करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को काम में तेजी लाकर इस पुल पर जल्द ही पैदल आवाजाही बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
तिलोथ पुल के एक हिस्से पर निर्माण कार्य चलने के कारण इस पुल पर इन दिनों आवाजाही बंद है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने इस पुल का निर्माण जल्दी पूरा करने के लिए लोनिवि को काम तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने बीते दिन इस पुल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद आज दोपहर में फिर से तिलोथ पुल का दौरा किया। पुल पर इन दिनों डेक स्लैब की कंक्रीटिंग का काम तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को नवनिर्मित हिस्से के डेक स्लैब का काम हर हाल में वृहस्पतिवार 2 नवंबर तक पूरा कर पुल पर जल्दी पैदल आवाजाही की बहाली का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में अब और विलंब कतई न हो।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…