देहरादून/छत्तीसगढ़ : डेढ़ दशक में भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9270 करोड़ के बजट को बढ़ाकर लगभग 1 लाख करोड़ किया। प्रदेश के 58 लाख परिवारों के लिए एक रूपए किलो चावल योजना बनाई।पीडीएस की आदर्श व्यवस्था लागू करने वाला यह देश का पहला राज्य बना, जबकि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त लिखी गई।
उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित हुए कही।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने माता कौशल्या की भूमि और भवन श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा को प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है।
उन्होंने लोरमी की जनता से कहा कि वह यदि राज्य में विकास चाहते हैं, तो इसके लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। इसलिए सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के लिए लोरमी विधानसभा क्षेत्र से अरूण साव को प्रचंड बहुमत से विजयी बना कर राज्य में भाजपा की सरकार को सत्ता में लायें।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…