रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत पुलिस कांस्टेबिल चमन सिंह तोमर की पत्नी को विवेकाधीन कोष से पांच लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने स्वीकृत सहायता राशि का चैक दिवंगत तोमर की पत्नी बबीता तोमर को सौंपा।
गौरतलब है कि गत 9 जुलाई को यमुनोत्री मार्ग पर डाबरकोट में यात्रा ड्यूटी करते वक्त गिरते पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबिल चमन सिंह तोमर की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री के द्वारा अपने विवेकाधीन कोष से स्वीकृत पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक जिला कार्यालय में दिवंगत तोमर की पत्नी बबीता तोमर को सौपते हुए विधायक चौहान ने कहा कि सरकार बहादुर कार्मिकों का सम्मान करने के साथ ही दिवंगत कार्मिकों के परिजनों की सहायता हेतु प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी और अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह भी मौजूद थे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…