रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : कोतवाली चमोली परिसर में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप रावत द्वारा आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत चमोली थाना क्षेत्र के व्यापारियों, आतिशबाजी दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन करने हेतु, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने के सम्बन्ध में चर्चा कर सुझाव लिए गए।
साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें व आतिशबाजी सामग्री बेचने वाले व्यापारी आतिशबाजी बेचने हेतु नियमानुसार संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही आतिशबाजी की दुकानें लगायेंगे एवं आतिशबाजी की दुकानें लगाने वाले व्यापारी सुरक्षा के दृष्टिगत नियमानुसार आग बुझाने के उपकरण अपने साथ रखें।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…