रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पुलिस की साइबर/SOG की टीम ने करीब 10 लाख की कीमत के 40 खोये मोबाईल फोन बरामद किये हैं, बरामद मोबाइल फोन को आज दिनांक 04.11.2023 को अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा फोन स्वामियों को वापस किया गया। एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा फोन बरामद करने वाली टीम की कार्य की सराहना की गई।
उनके द्वारा बताया गया कि कई लोगों की थाना/कोतवाली पर मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिसके लिए उनके द्वारा प्रभारी एसओजी प्रकाश राणा को शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये मोबाईल फोनों को सर्विलांस पर लगाकार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में एस0ओ0जी0/साइबर सेल की टीम द्वारा 40 मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं। उन्होने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश आपराधिक घटनाएं मोबाईल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें अथवा किसी भरोषेमंद दुकान से ही मोबाइल फोन खरीदें। नया मोबाईल फोन खरीदने पर उसका बिल एवं IMEI NO. अपने पास सुरक्षित रखें।
फोन स्वमियों द्वारा बताया गया कि खोए हुए फ़ोन की मिलने की सम्भावना बहुत कम रहती है,हमारे द्वारा अपने खोए मोबाइल फ़ोन के मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी गयी थी, फिर भी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अपने कार्य कुशलता से हमारे खोए मोबाइल फ़ोन वापस कर हमें दिवाली का उपहार दिया गया है।
उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी एवं साइबर की टीम का आभार प्रकट कर उत्तरकाशी पुलिस की प्रशंसा की गई।
इस दौरान अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी भी मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…