रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : रविवार को जिले के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न खेलों में अपना दम-खम दिखाने मनेरा स्टेडियम में उतरे। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की पहल पर प्रशासनिक तंत्र में टीम भावना व समन्वय को बढ़ावा देने के साथ ही स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित खेल गतिविधियों के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने रिले रेस, रस्साकशी, बैडमिन्टन, वालीबॉल, खो-खो, क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताओं में हाथ आजमाए। खुद जिलाधिकारी रूहेला भी रिले रेस, वॉलीबॉल आदि स्पर्द्धाओं में शामिल हुए।
जिला खेल अधिकारी बबीता बिष्ट ने बताया कि जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय, उत्तरकाशी के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा आयोजित इन स्पर्द्धाओं में सत्तर से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…