पौड़ी गढ़वाल/ पाबौ ब्लॉक : निबंधक सहकारी समितियां अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे दो दिवसीय पौड़ी जनपद के निरीक्षण भ्रमण पर मंगलवार को पाबौ ब्लॉक की समितियों ओर जिला सहकारी बैंक की पाबौ शाखा का निरक्षण करने पहुंचे इस से पूर्व निबंधक द्वारा चोपड़ा में निर्मित सेब के बगीचे का मुआयना किया गया।
निबंधक द्वारा पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुराँसी, पांग, बिडोली , क्यार्द पलीगांव ,ढीकवाली, समितियो में निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गोठली ओर क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए साथ ही बुराँसी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित ओर गोठली समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई ब्लॉक की समितियो को निबंधक द्वारा 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात निबंधक द्वारा ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक की बैठक में समितियां की स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिए निबंधक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया समितियां के द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाये महिला सदस्यों को वरीयता के आधार पर समितियो का सदस्य बनाएं।
पाबौ ब्लॉक के पश्चात पौड़ी में समिति द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उप निबंधक नरेंद्र सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा सचिव महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अपर जिला सहायक अधिकारी और दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…