देहरादून : प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पृथक राज्य आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों के योगदान और इस दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कई वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखंड को 27वें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया था। हमारा राज्य संस्कृति, जातीयता और धर्म का समामेलन होने के साथ-साथ भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। उत्तराखंड वासियों को हमेशा प्रेम, सौहार्द, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हम सभी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को नमन करते हुए उत्तराखंड की मूल भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…