मुंबई/देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैम्प कार्यालय में महाराष्ट्र से आये हुए तीरंदाजी खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किये और मिष्ठान खिलाया।
प्रतिनिधिमण्डल के नेतृत्व कर रहे हरीश चन्द्र घोड़के ने बताया कि साउथ जोन से नेशनल सीबीएसई तीरंदाजी खेल का आयोजन इस वर्श देहरादून के सोशल बलूनी स्कूल में 05 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें अंडर 17 और अंडर 14 की टीमों ने हिस्सा लिया। घोड़के ने बताया कि अंडर 17 में वीरेन्द्र घोड़के ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में राजनंदनी मोरे ने सिल्वर मेडल तथा मिक्स टीम में वीरेन्द्र घोड़के और राजनन्दनी बोड़के ने सिल्वर मेडल सहित विद्या प्रतिष्ठान इंग्लिश मीडियम स्कूल इंद्रपुर के वीरेन्द्र गोड़से, नैतिक, विश्वजीत और प्रणय ने भी प्रतिभाग किया।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…