रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : उत्तराखण्ड़ राज्य स्थापना दिवस के शुभअवसर पर आज 09 नवम्बर 2023 को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा भवन भराडीसैण जनपद चमोली में भव्य रैतिक परेड एवं रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ पुष्कर सिंह धामी महोदय द्वारा चमोली पुलिस, आईआरबी तथा होमगार्ड के जवानों एवं एनसीसी के छात्रों द्वारा महिला बैण्ड की मधुर धुन से साथ प्रस्तुत भव्य रैतिक परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुशासित और भव्य रैतिक परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाई देते हुए परेड की सराहना की गयी। रैतिक परेड़ की कमान अपर पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार द्वारा सभांली गयी जिनकी बुलंद आवाज एवं बेहतर कमांड ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान खींचा।
भराडीसैण विधानसभा के प्रागंण में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं अन्य संस्थानों से आए बाल कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें उत्तराखण्ड़ की पैराणिक संस्कृति की छलक दिखाई दी।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…