रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ। एसओजी टीम एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग जोशीमठ रेंज के लाता वन क्षेत्र से चार अभियुक्तों को कस्तूरी मृग (मस्क डियर शेडयूल प्रजाति) मांस, खाल व अंगो के शिकार के साथ गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि एसओजी टीम चमोली द्वारा नंदा देवी रिजर्व फॉरेस्ट रेंज वन विभाग की टीम को नेपाली तस्करो के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा लाता वन क्षेत्र से गस्त के दौरान अभियुक्त मिन बहादुर, सलमान बोरा, ढोकल बोरा एवं बाजी लाल बोरा को प्रतिबन्धित 01 कस्तूरी मृग की खाल, 03 किग्रा0 मांस एवं 01 कस्तूरी ग्रंथि के साथ गिरफ्तार कर वन विभाग की टीम द्वारा बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथा संशोधित 2022 की धारा 2/9/51 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं। टीम मे उ0नि0 नवनीत भण्डारी प्रभारी एसओजी चमोली,आरक्षी चन्दन नगरकोटी (एसओजी) आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत (एसओजी)गौरव नेगी वन क्षेत्राधिकारी जोशीमठ रेंज,रूपेश सिंह कण्डारी वन दरोगा कुलदीप नेगी,वन दरोगा राजेन्द्र सिंह कुवंर वन दरोगा कपिल वन आरक्षी देवेन्द्र बनवाल आदि थे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…