रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/मोरी : मोरी तहसील मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने उत्तराखंड चिन्हित राज्यान्दोलनकारियों के साथ मनाया। तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती लोनिवि गेस्ट हाउस में वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाया गया साथ ही क्षेत्रीय विधायक द्वारा सभी राज्यआन्दोलनकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।
स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने उत्तराखंड पृथक राज्य आन्दोलन शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार में प्रवात फेरी निकालकर एवं शहिदों का याद किया। राज्य स्थापना दिवस के शुभावसर पर अनेक क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया।
राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सर्वाधिक आन्दोलनकारियो की संख्या मोरी तहसील में है। वहीं राज्य आन्दोलनकारियो ने पुरोला विधायक से दिल्ली से सांकरी व देहरादून से सरास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा की मांग की।
इस अवसर पर तहसीलदार जब्बर सिंह,खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिंजोला,राज्य आन्दोलनकारी अध्यक्ष विपिन चौहान, ईशव सिंह पंवार, अरुण रावत ,मीनू रावत कुंवर, अनिता रावत, सुरज रावत,दर्शन रावत, प्रेम चौहान, राजेन्द्र राणा, उमेन्द्र आस्टा, सुरेन्द्र सिंह,अनिल राणा, चमन रावत, प्रकाश चौहान सहित सैंकड़ों चिन्हित राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…