देहरादून : महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर देहरादून में गुरूवार को अन्तर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सचिवालय हरिकेन नें 69 रन से जीता। फाइनल मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय ए के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में कुल 05 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। कपिल गंगवार ने शानदार 85, दिवाकर पंत ने 45 और अनुज चमोली ने नाबाद 16 रन बनाए। सचिवालय ए की तरफ से गेंदबाजी में टिकराज ने 3 और हरीश सैनी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए की टीम कुल 20 ओवरों में 09 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाए। आशुतोष विमल ने 78, अनिल नेगी ने 26 रन बनाए। मुकेश रावत ने 4, ओमीश ने 2, अनुज और विनोद ने 1-1 विकेट लिए।
गुरूवार को राज्य स्थापना दिवस पर मैच से पूर्व राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैदान में अनिल जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय क्रिकेट क्लब, राजेंद्र रतूड़ी, सचिव, क्रिकेट क्लब, अनुज चमोली, सुनील लखेड़ा, अध्यक्ष सचिवालय संघ, जीतमणि पैन्यूली, करम राम, ललित जोशी एवं ललित जोशी उपस्थित रहे।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण अनिल जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय क्रिकेट क्लब, राजेंद्र रतूड़ी, सचिव, अनुज चमोली, विनोद शर्मा, अतुल परमार द्वारा दिया गया।
फाइटर ऑफ द मैच आशुतोष विमल को और मैन ऑफ द मैच कपिल गंगवार को दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सीरीज- टिकराज सिंह, बेस्ट बॉलर- टिकराज सिंह, बेस्ट फील्डर- टिकराज सिंह, बेस्ट कीपर- वीरेंद्र रावत, बेस्ट बैट्समैन – सुनील मैंदोला रहे तथा फेयर प्ले अवार्ड- सचिवालय हरिकेन को दिया गया।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…