रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/डामटा : यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा में चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का आयोजन कर रही है। समारोह के दूसरे दिन कबड्डी जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ चमन सिंह चौहान ने कहा कि यहां पर इस वर्ष अभी तक कोई मंत्री नहीं पहुंचे हैं मैं इस समिति का संरक्षक होने के नाते मुझे हि इस समारोह का उद्घाटन करना पड़ा, यह मैदान उत्तराखंड का ऐतिहासिक मैदान है इस मैदान से 11 नवंबर 2003 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने ओबीसी की घोषणा कि थी, इस मैदान कि यह उपलब्धि है कि यहां से रंवाई ,जौनपुर उत्तरकाशी और टिहरी नौजवानों को काफी संख्या में ओबीसी के माध्यम से रोजगार मिला है।लेकिन हमारी जनता आती है मेला लगता है लेकिन यहां पर कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में आना चाहिए था लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि विकास मेले का रूप हम लोगों ने दिया है, कि हमारे नेता लोग हमारे बीच में आए और कुछ क्षेत्र की घोषणाएं हो ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री चमन चौहान, जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी उपाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन पवार, मुकेश चौहान, बचन सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार दयाराम थपलियाल, कुशला नंद नौटियाल, अनिल चौहान,सुल्तान पंवार, शीशपाल सिंह चौहान, राम सिंह, दिनेश चौहान, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…