चमोली : बरसाती मौसम में पहाड़ी रास्तों का सफर अत्यधिक खतरनाक हो जाता है। एक ओर पहाड़ से गिरते पत्थर और मलबे का खतरा तो दूसरी ओर इन मलबे और कीचड़ के कारण रास्तों पर बनी फिसलन से भी कई सड़क दुर्घटनाये हो जाती है ।
आज घटना चमोली जिले से है , जहां SDRF पोस्ट गोचर में Hc भगत सिंह को चौकी कर्णप्रयाग से सूचना मिली कि कर्णप्रयाग के पास एक ट्रक गिर गया है जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे ।उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम si कुलदीपक पांडे के हमराह तुरन्त घटनास्थल पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कीया गया।
ट्रक गौचर से रामनगर की ओर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर खाई में गिर गया। SDRF रेस्क्यू टीम रोप के माध्यम से नीचे पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवम आस पास गहन सर्चिंग की गई। ट्रक से कुछ दूर एक व्यक्ति का शव मिला, जबकि गहन सर्चिंग के उपरांत भी दूसरे व्यक्ति का कोइ सुराग नही लगा। ट्रक मालिक को फ़ोन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक में मात्र एक ही व्यक्ति था, जिसका नाम असगर उम्र 35 वर्ष, निवासी रामनगर बताया गया।
शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्यमार्ग पर लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…