नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को दबोचा।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

उत्तरकाशी : देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय हैं। पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व मे नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने हेतु उत्तरकाशी जनपद में “उदयन” मुहिम चलायी हुयी है। जिसमें सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली, थाना प्रभारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम को लगातार सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये हुये हैं। वर्तमान मे त्योहार सीजन के चलते पुलिस को अलर्ट मोड पर रहते हुये संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी के निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मोरी में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बडी कार्रवाई की । थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 10 नवंबर को त्यूनी, मोताड़ को जाने वाले मार्ग के पास से अंतर्राजीय गैंग के दो चरस तस्करों देवेन्द्र सिंह व ईश्वर सिंह को अल्टो कार नं0 HP-10B-3268 से 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर NDPS Act 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दीपावली के त्योहार में पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस को मोरी क्षेत्र के गांवो से इकट्ठा कर रोहतक हरियाणा में बेचने के लिये जा रहे थे। अभियुक्त देवेन्द्र पूर्व में भी थाना चिड़गाव, शिमला से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। अभियुक्तों के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

SP उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि बहुत बडी मात्रा में चरस की बरामदगी हुयी है। पकड़े गये अन्तर्राजीय गैंग के तस्कर एक सोची समझी योजना बनाकर तस्करी करते हैं, तस्करों की अन्य राज्यों में भी संलिप्तता सामने आ रही है, जिसकी छानवीन की जा रही। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध हमारी टीमें आगे भी लगातार सक्रिय रहेंगी, अवैध नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को पांच हजार रु0 के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह नि0 ग्राम पाकसमाजी थाना सांपला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 38 वर्ष। ईश्वर सिंह पुत्र राम लाल नि0 ग्राम चमारू थाना जुबब्ल जिला शिमला हि0प्र0 उम्र 47 वर्ष।
बरामद 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस की कीमत करीब 12 लाख रु0 संभावित है। पुलिस टीम में उ0नि0 मोहन कठैत, थानाध्यक्ष मोरी। का0 अरविन्द सिंह, थाना मोरी। का0 अनिल तोमर, थाना मोरी। का0 नितेश बिज्लवाण, थाना मोरी सम्मिलित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago