देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों के लिए यह दिवाली किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इन सभी अभ्यर्थियों से किया वायदा निभाया है।
दीपावली से एक दिन पूर्व इन सभी अभ्यर्थियों को वन दारोगा के पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से शनिवार को संबंधित आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।
वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वर्ष 2023 में यह परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे। 30 अक्टूबर को सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…