गहरी खाई में गिरा वाहन, एक कि मौत, पांच घायल।

नैनीताल : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 13 नवम्बर 2023 को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से समय 0412 बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण –1)छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

घायलों का विवरण

1) सूरज सिंह , पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूम

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago