देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 11.15 बजे उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से स्थिति का अपडेट ले रहे हैं और आज पूर्वाह्न 11:15 बजे खुद ग्राउंड पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए जारी बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है, मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ हैं। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं । टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है । इसी पाइपलाइन के जरिए रात में चने के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे श्रमिकों तक भेजे गए हैं। पूरी रात बचाव कार्य चला है और अभी भी चल रहा है।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…