देहरादून : सरोना न्याय पंचायत, रायपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के ग्राम प्रधानों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की।
ग्राम प्रधानों द्वारा उनका मानदेय बढ़ाने और कोरोना वॉरियर सम्मान से सम्मानित करने हेतु मुख्यमंत्री धामी को कैबिनेट मंत्री के माध्यम से धन्यवाद पत्र दिया गया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री का पुष्पमाला भेंट कर आभार प्रकट किया।
ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं व विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। ग्राम प्रधानों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष माध्यम से शीघ्र कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधानों की शिकायतों का संज्ञान लेकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मेलवान, प्रधान सिमयारी दीपक भट्ट, प्रधान छमरोली रोशनलाल डबराल, प्रधान मोटीधार अमरदेव भट्ट व सेरागांव, सारखेत, शेरखी, धनोला, कार्लीगाड, सरोना के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…