मसूरी : शहर के लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित गाड़ी खाना में एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई जिसकी सूचना पुलिस व फायर को मिलने के बाद दुकान में लगी आग को काबू किया गया लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
कोतवाली के एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि 112 सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित गाड़ी खाना में लक्ष्मण सैनी की कबाड़ की दुकान में आग लग गई है जिस पर पुलिस व फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि दुकान में काफी कबाड़ भरा था जो जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि दीपावली के चलते दुकान में विद्युत लड़ियां लगाई गई थी जिस कारण शार्ट सर्किट हो गया व आग लग गई। लेकिन इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। घटना व आग लगने की जांच की जा रही है।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…