देहरादून : शिनवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों व अन्य पूर्व सैनिकों संग आगामी सैन्य सम्मान यात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया।
कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों से सैन्य सम्मान यात्रा के विषय में उनके सुझाव सुनें। बैठक के दौरान सैन्य सम्मान यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा की शुरुवात से लेकर आखिरी चरण तक की तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि सैन्यधाम तथा सैन्य सम्मान यात्रा मंत्री जी तथा प्रदेश सरकार की एक सराहनीय पहल है और इससे राज्य के शहीदों का सम्मान बढ़ेगा। पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री का सैन्यधाम निर्माण हेतु आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बैठक में जनरल सम्मी सब्बरवाल, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर(से०नि०) डी.के बडोला, कर्नल वीएस ढैला, पूर्व सैनिक भुवन चन्द्र भगत, पूर्व सैनिक देवेंद्र प्रसाद डोभाल, कमांडो विनोद कुमार, कैप्टन आनंद सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…