देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में यूनीफाईड मैट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) के गठन पर चर्चा हुयी।
मुख्य सचिव ने एसपीवी की बैठकों में बस, विक्रम एवं शहर के अन्य यातायात वाहनों के प्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें शहर के ऐसे प्रबुद्धजन जो यातायात सुधारने में अच्छे सुझाव दे सकते हैं, उन्हें अवश्य शामिल किया जाए। उन्होंने कहा देहरादून के यातायात के साथ ही प्रदूषण स्तर में सुधार लाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएं। ई-व्हीकल और सीएनजी से संचालित वाहनों को बढ़ावा दिए जाने हेतु एक अच्छी पॉलिसी शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने यातायात की समस्या के लिए जंक्शन सुधार आदि पर लगातार कार्य किए जाने, नो पार्किंग में पार्किंग पर चालान आदि कार्यों को लगातार जारी रखने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं उत्तराखण्ड मैट्रो रेल से जितेन्द्र त्यागी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…