मसूरी : शहर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था, भ्रष्टचार, महिला अत्याचार, घोटालों के खिलाफ शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस पर एकत्र हुए व जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार की असफलताओं,घोटालों, महिला अत्याचार, उत्तरकाशी टनल में फंसे लोगों को अभी तक न निकाल पाने, सूखे नशे के बढते प्रकोप लचर कानून व्यवस्था आदि के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, देहरादून में ज्वैलस के यहां हुई चोरी का अभी तक पर्दाफास नहीं कर पायी है। उन्होेने कहा कि जब देश की राष्ट्रपति जिस दिन देहरादून में आयी थी उसी दिन दिन दहाड़े ज्वैलर्स के यहां बड़ी चोरी हो गई, इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था का पता चलता है। एक ओर सरकार प्रदेश को नशे से मुक्ति का प्रचार कर रही है वहीं दूसरी ओर लगातार युवा नशे के आदि होते जा रहे हैं व इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे हो रहे हैं। वहीं उत्तरकाशी में टनल में पांच छह दिन हो गये है व अभी तक एक भी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेदं्र मोदी देश में उच्च तकनीकि की बात करते है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ रहे हैं, मसूरी जैसी जगह पर भी सूखा नशा लगातार बढ रहा है व चाकू छूरे की घटनाएं हो रही है, प्रदेश सरकार की सरकार सूखे नशे के खिलाफ केवल जागरूकता अभियान चलाने से कुछ नहीं होगा व जबतक उन्हें प्रशासन व पुलिस का सरंक्षण मिलता रहेगा तब तक कुछ नहीं हो सकता। वहीं घोटलों पर रोक नहीं लग पा रही है।
इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, नागेद्र उनियाल, एजाज अहमद, लखपति मल्ल, मुकेश भटट, पवन थलवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…