मसूरी : मसूरी खटटा पानी रोड की दुर्दशा होने पर ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़के गढढों को भरा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नगर पालिका परिषद से रोड को ठीक करने को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिस कारण ग्रामीणों ने खुद रोड के गढढों को भरने का निर्णय लिया व श्रमदान किया।
मसूरी से खटटा पानी जाने वाले मार्ग की दशा अत्यंत खराब है जिस कारण आये दिन इन गढढों में बाइक व स्कूटी सवार फिसल कर गिर रहे हैं, रोड पर इतने गढढे हैं कि वाहनों को चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह मार्ग बरसात के बाद से अभी तक नहीं बनाया गया व पूरी रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है व गहरे गढढे हो रखे है जिस पर ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर रोड के गढढों को भरने का कार्य शुरू किया है।
इस मौके पर अनिल रौछेला, जयवीर रौेछेला, नागेद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने श्रमदान कर गढढे भरे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…