नई टिहरी : शनिवार देर सायं प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर स्थित तहसील सभगार में राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसके उपरान्त उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-94 का निरीक्षण किया।
कृषि मंत्री ने बैठक में एनएच व बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग-94 के चौड़ीकरण से क्षतिग्रस्त लोनिवि, पीएमजीएसवाई, पेयजल, जल संस्थान व सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्थ करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरे की जद में आ चुके भवनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। स्पष्ट किया कि एनएच पर किसी भी जानमाल की क्षति के लिए संबंधित विभाग /संस्था की जवाबदेही तय करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-94 से लोनिवि की 8 सड़कें क्षतिग्रस्त /प्रभावित हुई है। जबकि पीएमजीएसवाई की सोनी-भेंसर्क मोटर मार्ग पर 100 मीटर का पेच प्रभवित/क्षतिग्रस्त हुआ है। एनएच पर बने डंपिंग जोन की सुरक्षा न होने के कारण कई ग्रामीणों की कृषि भूमि व परिसंपत्तियों की क्षति होना बताया गया। जिसपर कृषि मंत्री ने बीआरओ के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर संबंधित ठेकेदारों की बैठक आहूत करते हुए लिए जाने वाले निर्णयों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों की क्षति को लेकर लोनिवि, पीएमजीएसवाई, पेयजल, विद्युत, जल संस्थान, लघु सिंचाई, बीआरओ व एनएच के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर को दिए है। उन्होंने एनएच, लोनिवि, बीआरओ व राजस्व विभग की एक संयुक्त टीम को जाजल-व्यासी बागोड़ी मोटर मार्ग के निरीक्षण के भी निर्देश दिए है।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…