शहर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्म दिवस पर किया याद।

मसूरी : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती शहर कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन के साथ मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के देश के विकास में किए गये योगदान व मसूरी से जुडी यादों को सांझा किया।
शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहीद स्थल झूलाघर पर एकत्र हुए व देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन किया व उनके सम्मान में नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई की तरह देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के साथ ही आजादी के बाद देश की बागडोर संभाली व पूरे विश्व को आकर्षित किया उनके कार्य देख कर उन्हें आइरन लेडी का सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रथम प्रधानमंत्री बनी व बैकों का राष्ट्रीय करण किया व अनेक ऐसे कार्य किए जिससे देश ने विकास की गति पकड़ी। उनका मसूरी से बेहद लगाव रहा व प्रधानमंत्री रहते व उससे पहले व बाद में भी वह मसूरी आयी। उन्होंने मसूरी को पर्यावरण को बचाने के लिए लाइमस्टोन की खदानों को बंद किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद कुकरेती ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म 1917 में हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रिवीपर्स बंद किया, बैंको का राष्ट्रीय करण किया व अनेक ऐसे कार्य किए जिससे देश को विश्व में नई पहचान मिली। उन्होंने पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कदम उठाया व बांग्ला देश को आजाद करवाया। लेकिन आज उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है ताकि देश में एकता व अखंडता बनी रहे, सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके देश के विकास में किए गये योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर रमेश राव, राम प्रसाद कवि, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, अक्षत वर्मा, एजाज अहमद, चांद खान, सोनी खरोला, पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, हेमंत ग्रोवर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…

20 hours ago