नैनबाग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार दिनेश तोमर अध्यक्ष और अनिल कैन्तुरा बने महामंत्री।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/नैनबाग : यमुना घाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में नैनबाग व्यापार मंडल इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान सर्वसम्मति से नैनबाग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें दिनेश तोमर को अध्यक्ष, नवीन रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनीत कैंतुरा और अनुपम चौहान उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, अनिल कैंतुरा को महामंत्री, राहुल राणा को मंत्री, सुभाष सेमवाल को संगठन मंत्री, आरिफ को प्रचार मंत्री बनाया गया। वहीं धनवीर रावत, सतीश नौटियाल, सुनील सजवाण, रणजीत रावत को संगठन का सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त व्यापार मंडल नैनबाग के अध्यक्ष दिनेश तोमर ने कहा कि संगठन को बनाए रखने के लिए व्यापारियों का एकजुट होना बहुत ही जरूरी है। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए दिन रात हमेशा तत्पर रहेंगे। और व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts