जोशीमठ के नृसिंह मंदिर पहुँची शंकराचार्य जी की गद्दी।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

जोशीमठ/चमोली : भगवान बदरीविशाल की शीतकालीन पूजा देवर्षि नारद को सौंपकर मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी के सान्निध्य में शंकराचार्य जी की गद्दी परंपरानुसार ज्योतिर्मठ पहुँची। शीतकाल में भक्तगण ज्योतिर्मठ आकर नृसिंह भगवान के दर्शन कर भगवान बदरीविशाल के पूजा का फल प्राप्त करेंगे ।

नृसिंह मंदिर पहुंचने पर परम्परानुसार गणेश, अम्बिका, सप्तघृतमातृका, नवग्रह, मंगलवाचन कर लक्ष्मी-नरसिंह देव की पूजा आरती धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल द्वारा सम्पन्न कराई गई।

इस अवसर पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के प्रतिनिधि मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार , , वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, सौरभ कोठियाल, प्रशासन राजेन्द्र चौहान , ज्योतिर्मठ पुरोहित आनन्द सती , देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नम्बूरी, , ज्योतिर्मठ पुजारी शिवानन्द उनियाल, कृष्णमणि थपलियाल , लक्ष्मण सिंह फरकिया, नितेश चौहान, गौरव नम्बूरी , दिनेश सती आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago