युवती की जलकर हुई मौत, स्कूटी के साथ जली युवती।

टिहरी : सुवाखुली उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर भवान के निकट स्कूटी सवार एक युवती बुरी तरह झुलस गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवती स्कूटी के साथ जल रही थी, जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे तब तक युवती 80प्रतिशत जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवती की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार युवती देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी जिसका नाम पूर्णिमा था मामले की पुलिस जांच कर रही है और इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों द्वारा कई कयास लगाए जा रहे हैं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts