टिहरी : मनमोहक झाकियों के साथ जौनपुर महोत्सव का आगाज धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने आतिशबाजी व गुबारों को उड़ाकर किया। इस मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
जौनपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज धूमधाम व मनमोहक झांकियां के साथ शुरू हुआ। उत्सव का शुभारम्भ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने जबकि झाकियों को ब्लाक प्रमुख सीता रावत सहित स्थानीय जनप्रतनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर पापरा खड्ड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व संस्थाओं के बैनर तले दर्जनों झाकियों की खूब सुरती को देखकर दर्शकों ने तालियां की करतल ध्वनि से स्वागत किया है, झांकियों में लोक संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, महिलाओं के योगदान आदि की झांकिया खासा आकर्षण का केंद्र रही। झांकियां थत्यूड के मुख्य बाजार से, ढाना रोड होते हुए राजकीय इंटर कालेज पहुंचा जहा पर बड़ी तादात में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प मालाओं से झांकी में सम्मिलित हुए छात्र, छात्राओं का जोर दार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि इस प्रकार का उत्सव हमारी संस्कृति का परिचायक है, इसको जीवन्त रखना हमारा कर्तव्य है, इस अवसर पर महोत्सव के अध्यक्ष विरेंद्र राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, कई जिला पंचायत सदस्य, प्रधानगण, बीडीसी मेंबर सहित सामाजिक, राजनैतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…