रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराकशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने सिलक्यारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लोगों को सुरक्षित अतिशीघ्र निकाला जाए। फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से सभी श्रमिकों को देखा गया है। सभी अंदर सुरक्षित है। प्रदेश एवं पूरे देश में लगातार दुआओं का दौर जारी है।
प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रेस्क्यू अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा देश एवं विदेशों से भी विशेषज्ञों को रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु बुलाया गया है। एवं रेस्क्यू का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य एवं केंद्रीय संस्थानो द्वारा आपसी समन्वय बनाकर निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
इस दौरान विधायक संजय डोभाल, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, एम.डी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…