देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि 05 सितम्बर 1942 को खुमाड़ में स्वतंत्रता सेनानियों की भीड़ में तत्कालीन एसडीएम जानसन व गोरी पुलिस ने अधांधुध गोली चलाई जिसमें खीमानन्द, गंगाराम, चूड़ामणि तथा बहादुर सिंह मेहरा की शहादत हुई। इस शहादत के बाद महात्मा गांधी ने खुमाड़ को कुमाऊँ का बारदोली नाम दिया। इस क्षेत्र में सविनय अवज्ञा आंदोलन, नमक सत्याग्रह, कुली बेगार तथा अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन सर्वव्यापी रहा। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों के जज्बे एवं बलिदान को हमें अपनी स्मृतियों में संजोकर रखना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी भारत ने अलग पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे 02 माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान राज्य के हित में अनेक निर्णय लिये गये। राज्य सरकार का प्रयास है कि अगले 10 सालों में राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाय। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, कृषि, बागवानी के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके लिए पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके सरकार जनता की भागीदार के रूप में कार्य कर रही है। जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सभी अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 10 से 12 बजे तक जनससमयाओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सल्ट के विधायक महेश सिंह जीना, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…