रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : रविवार 26 नवंबर को व्यापार मंडल सभागार में व्यापार मंडल बड़कोट की बैठक आहुत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से बड़कोट व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया। जिसमे संरक्षण पद पर राघवानंद बहुगुणा, अध्यक्ष पद पर धनवीर सिंह रावत, महामंत्री पद सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष पद सुनील मनवाल, व उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह असवाल, प्रकाश सिंह राणा, मनोज अग्रवाल, दिनेश चौहान, जय सिंह राणा, मनजीत रावत, मीडिया प्रभारी मदन पैन्यूली, प्रचार मंत्री मनजीत उनियाल को नियुक्त किया गया। कार्यकारणी के निर्विरोध निर्वाचन पर समस्त निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारीयो को जिला एवं प्रदेश कार्यकारणी द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाईया दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, व्यापार मंडल बड़कोट पूर्व अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कबूल सिंह पवार, महामंत्री सुरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूरी, जिलामंत्री शांति बेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, संगठन मंत्री राजेश नेगी, त्रेपन सिंह असवाल, जयदेव राणा,सुभाष रावत, गौतम, विनोद, बिशन सिंह, जयदेव, प्रवीण असवाल, राजीव, विपिन, दीपक, गोपाल, अभिषेक, सोनू, वीरेंद्र, महादेव, विजय, हीरा लाल, संदीप सेमवाल, सहित सैकड़ों नगर व्यापारी उपस्थित रहे।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…