अनिल भंडारी
श्रीनगर : विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर जहां प्रधान संघ अपनी मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कार्यालय पर तालाबंदी करने को लेकर अपनी तैयारी में था। वहीँ एसडीएम की मध्यस्थता के चलते विद्युत विभाग और प्रधान संघ के मध्य हुई वार्ता में अब विद्युत समस्याओं को दो माह के भीतर निस्तारण करने को लेकर सहमति बन गई है।
पूर्व में प्रधान संघ ने विगत 23 अगस्त को विकास खंड कीर्तिनगर की बिजली की समस्याओं को लेकर विभाग का घेराव किया था लेकिन एसडीओ के विभाग में अनुपस्थित रहने के कारण संघ ने एसडीएम अजयवीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर पंद्रह दिनों में समस्याओं का निस्तारण न होने पर 6 सितंबर से विभाग पर ताला बंदी की चेतावनी दी थी। लेकिन बिजली से संबंधित समस्याओं को देखते हुए तालाबंदी से पूर्व ही एसडीएम कीर्तिनगर ने प्रधान संघ और विभागीय अधिकारी को बुलाकर एक बैठक की। जिसमे विगत समय से लंबित समस्याओं और विद्युत समायोजन की परेशानियों के संबंध में चर्चा हुई जिस पर विभाग ने कोई संतोष पूर्ण जनाब न देने और अधिकांश विषयों की जानकारी न होने के कारण एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग को जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए विभाग को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमे धारा 133के तहत विभाग को सूचना भेजी गई है कि जहां पर ज्यादा संवेदनशील स्तिथि है वहां पर पहले कार्य किया जाय। प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस पर अपडेट देने के लिए निर्देश दिए साथ ही समस्याओं पर उचित कार्यवाही न होने पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई। प्रधान संध के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने बताया कि अब सोमवार को संघ के पदाधिकारी विभाग को समस्याओ से संबंधित सूचना लिखित रूप सौंपी जाएगी।
बैठक में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संघ के राजेंद्र महर, धन सिंह, राजीव जोशी, रजत गोदियाल, रीनादेवी, यशोदा देवी, शिवानी डोभाल सहित कई प्रधान सम्मलित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…