उत्तरकाशी : विगत 17 दिनों से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को विभिन्न बचाव एजेंसियों के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सकुशल रेस्क्यू किये जाने के उपरांत अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ मिस्टर अर्नोल्ड डिक्स द्वारा आज SDRF टीम के साथ मन्दिर में दर्शन कर बाबा बौखनाग का आशीर्वाद लिया गया व इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए कोटि कोटि नमन किया गया।
दर्शन उपरांत मिस्टर अर्नोल्ड द्वारा SDRF की कार्यकुशलता, दक्षता व समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान उन्होंने उन चुनौतीपूर्ण दिनों को स्मरण करते हुए बताया कि किस प्रकार सभी ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया और एक दूसरे को मुश्किल वक़्त में सम्भाला। उन्होंने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करते हुए SDRF टीम का मनोबल बढ़ाया तथा भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
रुद्रप्रयाग में चार करोड़ रुपये की लागत से गढ़ दर्शन रिजॉर्ट तैयार किया गया है.…
देहरादून में वाहनों के चालान भुगतान के लिए लोगों को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के चक्कर…
ओम पर्वत पर एक साथ दो ओम की आकृति दिखाई देने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
शेड्यूल के मुताबिक हरियाणा, महाराष्ट्र और नागालैंड के लिए फाइनल ड्राफ्ट रोल 30 नवंबर को…
बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड में रखे गए मटीरियल की जांच से पता चलता कि…