पिथौरागढ़ : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को पिथौरागढ़ स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से डीडीहाट में बनने जा रहे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संबंध में वार्ता की।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि डीडीहाट में खुलने वाले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए 05 नाली जमीन भी चिन्हित की गई है। उन्होंने मंत्री से कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक डीडीहाट तहसील भवन में अस्थाई रूप से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की बात कही। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी को मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, कर्नल चंद्र बहादुर पुन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…