ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने पंतनगर में विभिन्न योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीआईएफ और सीएलएफ के चैक किए वितरित।

पंतनगर : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में ईजा-बैणी महोत्सव के अंतर्गत आज रिप परियोजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीआईएफ और सीएलएफ के चैक वितरित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने एनआरएलएम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरौनी सितारगंज की दिव्या स्वंय सहायता समूह को रू0- 12 लाख, ग्राम पंचायत गोसी कुऑ खटीमा के नारी सशक्तीकरण स्वंय सहायता समूह को रू0- 6 लाख, ग्राम पंचायत नन्दपुर गदरपुर दुर्गा स्वंय सहायता समूह को रू0- 5 लाख, ग्राम पंचायत जुड़का काशीपुर की पूनम स्वंय सहायता समूह को रू0-3 लाख व ग्राम पंचायत कनौरा बाजपुर की गुलाब स्वंय सहायता समूह को रू0- 5 लाख का चैक वितरित किया। इसी प्रकार एनआरएलएम सीआईएफ के अन्तर्गत मंत्री ने विकास खण्ड सितारगंज के बढ़ते कदम कलस्टर को रू0-15 लाख 75 हजार, रूद्रपुर के आजाद कलस्टर को रू0-17 लाख 25 हजार, जसपुर के सहयोग कलस्टर को रू0-7 लाख 50 हजार, काशीपुर के भारत महिला कलस्टर को रू0-8 लाख 25 हजार व बाजपुर के मधुवन कलस्टर को 18 लाख 75 हजार का चैक वितरित किया।
(REAP-अन्तर्गत) व्यक्तिगत उद्यम के तहत विकास खण्ड जसपुर के तुलसी महिला कलस्टर को रू0-1 लाख 35 हजार, हिमान्या महिला कलस्टर को रू0-1 लाख 65 हजार, काशीपुर के भारत महिला कलस्टर को रू0-45 हजार, परिर्वतन महिला कलस्टर को रू0-52 हजार पांच सौ, रानी महिला कस्टर को रू0-97 हजार पांच सौ, बाजपुर के मधुवन कलस्टर को रू0-3 लाख 15 हजार, गदरपुर के शाहकार कलस्टर को 22 हजार पांच सौ, उड़ान कलस्टर को 97 हजार पांच सौ, रूद्रपुर के नारी शक्ति कलस्टर को रू0-2 लाख 17 हजार पांच सौ, सितारगंज के बढ़ते कदम कलस्टर को रू0-1लाख 50 हजार, स्वावलम्बी कलस्टर को 67 हजार पांच सौ, खटीमा के प्रगति महिला कलस्टर को रू0-1 लाख 80 हजार व कन्हैया महिला कलस्टर को रू0-2 लाख 10 हजार का चैक वितरित किया।
नारी शक्ति स्वायत्व सहकारिता समिति बिगवाड़ा रूद्रपुर को रू0-8 लाख 5 हजार, प्रतिभा स्वायत्त सहकारिता बण्डिया रूद्रपुर को रू0-70 हजार, उड़ान कलस्टर संगठन धनपुर-विजपुर गदरपुर को रू0-8 लाख 40 हजार, शाहकार कलस्टर संगठन स्वायत्त सहकारिता समिति आनंदखेड़ा गदरपुर को रू0-3 लाख 85 हजार, एकता स्वायत्त सहाकारिता समिति बराखेड़ा गदरपुर को 2 लाख 80 हजार, भारत महिला संकुल स्तरीय संगठन बांसखेड़ाखुर्द काशीपुर को 5 लाख 95 हजार, परिर्वतन महिला संकुल स्तरीय संगठन देवीपुरा काशीपुर को 2 लाख 80 हजार, रानी लक्ष्मीवाई महिला सीएलएफ कुण्डेश्वरी काशीपुर को 2 लाख 8 हजार, स्वावलम्वी कलस्टर संगठन कल्याणपुर सितारगंज को 3 लाख 15 हजार, बढ़ते कदम सीएलएफ टैगोर नगर सितारगंज को 8 लाख 5 हजार, प्रगति महिला कलक्टर खेतलसण्डा खटीमा को 9 लाख 10 हजार, कन्हैया कलस्टर बिगराबाग खटीमा को 1 लाख 40 हजार, मधुवन कलस्टर बरहैनी बाजपुर को 10 लाख 50 हजार, विश्वास कलस्टर सरकण्डा बाजपुर को 1 लाख 75 हजार व उज्वल कलस्टर चकरपुर बाजपुर को 6 लाख 65 हजार का चैक वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उमा जोशी, निशा रावत, उर्मिला देवी बल्ली कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago