रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद कडाके की ठंड के बावजूद मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शासन प्रशासन द्वारा पुनर्निर्माण कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तेजी से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में श्रमिक लगाए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, मंदिर सौंदर्यीकरण एवं सिविक एमिनिटी सेंटर के कार्यो तत्काल पूरा करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी, अराइवल प्लाजा एवं हॉस्पिटल एक्सटेंशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…