देहरादून : सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की डेडलाइन के भीतर सैन्य धाम के निर्माण कार्य को किसी भी हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा लगभग 75 प्रतिशत सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा किसी भी हाल में 25 फरवरी तक सैन्य धाम जनता को समर्पित किया जायेगा। मंत्री ने कहा शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी उत्तराखण्ड के कई जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शहीद सम्मान यात्रा के बाद शहीद हुए शहीदों के नाम का आंकड़ा तैयार करने के भी निर्देशित किया ताकि सभी का नाम सैन्यधाम में ससम्मान प्रदर्शित हो सके।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…