मसूरी : मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाला के पास एक शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गहरी खाई से निकालकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पंचनामा भर शव परिजनों को अंतिम संसकार के लिए भेज दिया।
सीओ नरेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 32 वर्षीय युवक शानिब पुत्र तौकीर निवासी मुबारक पुर खोसा जिला बिजनौर काम के सिलसिले में मसूरी आ रहा था लेकिन उसके बाद घर वालों से कोई संपर्क नहीं हुआ जिस पर उनके परिजनों ने गुमशुदगी लिखाई जिसकी सूचना मसूरी पुलिस को भी दी गई। जबकि युवक ने बताया था कि वह मसूरी पहुचने वाला है। जिस पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो उसकी बाइक चूनाखाला के निकट लावारिस हालत में खड़ी मिली। जिस पर पुलिस को शक हुआ व आस पास के नाले में देखा तो युवक का शव गहरी खाई में मिला। जिस पर परिजनों को सूचना दी गई मृतक की पहचान शानिब पुत्र तौकीर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मुबारकपुर खोसा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…