मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित सेंट लांरेस हाई स्कूल के खेल प्रशिक्षक व अंतर्राष्ट्रीय रैफरी 7 दिसंबर से उत्थाई थानी थाइलैंड में आयोजित वीडब्ल्यूएफएफ विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से मसूरी के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
खेल प्रशिक्षक व अंतर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुअल चंद्र ने बताया कि वीआईपी फुटबाल फेडरेशन ऑल इंडिया के निदेशक अमृत पाल सिंह ने पत्र जारी कर उन्हें मास्टर वीडब्ल्यूएफएफ फुटबाल प्रतियोगिता में चयन की सूचना दी गई। जिसके बाद उन्होंने शिक्षा विभाग से परमिशन ली है व थाईलैंड रवाना हो रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मसूरी के खेल प्रेमियों व उनके मित्रों में उत्साह है व मसूरी का गौरव बढाने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं, वहीं मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की। यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक थाईलैंड के उत्थाई थानी शहर में होनी है। जिसमें विश्व के 16 देश ब्रुनेई, कम्बोडिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलिपिंस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर लेस्टे, वियतनाम व अमेरिका की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उदघाटन समारोह में इन देशों के अलावा आस्ट्रेलिया, केमरून, नाइजीरिया, व साउदी अरब भी प्रतिभाग करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…