देहरादून : सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य को बेस्ट स्टेट प्रोमोटिंग इन्वेस्टमेंटस इन मिलेट सेक्टर में पोषक अनाज अवार्ड 2023 के लिए “बेस्ट स्टेट ” के रूप में सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बधाई भी दी। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस वर्ष को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कहा मोटे अनाज को बढावा देने के साथ साथ उसके विपणन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा मिलेट्स स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। मंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि उत्तराखंड जैसा छोटा सा राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय दोगुनी करने परिकल्पना को भी साकार करेगा। उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के साथ-साथ प्रदेश में मिलेट्स के उत्पादन को भी दोगुना किया जायेगा। इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…