देहरादून : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 8 – 9 दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, शहर में रुट डाइवर्ट प्लान समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। एसीएस ने कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न पंडालों, मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं दुनिया से बड़ी तादाद में निवेशक उत्तराखंड आ रहे हैं, इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों के सामने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की भी झलक दिखे इसके लिए विशेष इंतज़ाम किए जाये।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
इस दौरान कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव विनोद सुमन, सचिव विनय शंकर पांडे, एडीजी ए.पी अंशुमन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,जिला अधिकारी सोनिका, एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…