रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
नौगांव/पुरोला : बीईओ अजीत सिंह भंडारी को कोविड काल (2020-22) में शिक्षा के उत्थान, नव विकास, नवीनता और परिवर्तन लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अजीत सिंह भंडारी के नवाचार का उद्देश्य विद्यालय को आकर्षक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, साथ ही निर्धन वर्गों के छात्रों के अधिगम को सुगमता प्रदान करना था। नवाचार की अवधि वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक रही। इसका क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल का विकासखंड बीरोंखाल रहा। इस दौरान विकासखंड के पचास विद्यालयों में कैलीग्राफी कॉर्नर की शुरुआत की गई, विकासखंड में सपनों की उड़ान एवं अन्य कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके साथ ही अजीत भंडारी द्वारा खंडाउ कोष का निर्माण किया गया। जिसके द्वारा विद्यालय के निर्धन छात्र-छात्राओं को पैरों पर पहनने के लिए जूते उपलब्ध कराये गये। सर्वप्रथम अपने योगदान से पहल करते हुए वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत की। उसके बाद उसमे अन्य शिक्षकों को भी शामिल किया गया। जिसके फलस्वरूप 250 से अधिक निर्धन छात्र-छात्राओं को पैरों पर पहनने के लिए जूते उपलब्ध हुए। दस विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण कर सुंदर, आकर्षक, मनमोहक एवं सुविधायुक्त बनाया गया।
इसके साथ ही ब्लॉक सूचना प्रबंधन एवं वेबसाइट का निर्माण किया जिसने विद्यालय से बार-बार मांगी जाने वाली सूचना में लगने वाले समय को नष्ट होने से बचाया। सोशल फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित वेबसाइट सूचनाओं को संग्रह कर एकत्रित किया। शिक्षक संगठनों, शिक्षकों, अधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों, नगर व्यापार प्रतिनिधियों ने पुरस्कार मिलने पर अजीत सिंह भंडारी को शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली (मानित विश्वविद्यालय) शैक्षणिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार 2020-21 एवं 2021-22 में यह पुरस्कार दिया गया है। अजीत सिंह भण्डारी वर्तमान समय मे खंड शिक्षा अधिकारी पद पर नौगाँव एवं पुरोला विकासखंड मे कार्यरत है। इनके प्रयासों से अब नौगाँव, पुरोला के विद्यालय भी लाभान्वित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में बुधवार से ‘जन-जन की सरकार,…
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सीवेज के पानी को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन का आधार बनाया गया…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून…